आगरालीक्स…(30 July 2021 Agra News) किसी फर्म के मालिक का निधन होने पर नया जीएसटी नंबर लेने में लग जाते हैं 2—3 महीने. व्यापार होता है प्रभावित. आगरा के व्यापारियों ने कहा—तुरंत मिले नया जीएसटी नंबर
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 से साझा की समस्या
आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक वाणिज्य कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार सिंह के साथ हुई, जिसमें उन्हें वित् मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि जब किसी फर्म के मालिक का निधन हो जाता है तो ऐसे में उसके परिवार द्वारा फर्म को आगे कार्य जारी रखने के लिए नये जीएसटी नंबर लेने के लिए आवेदन किया जाता है जिसकी प्रकिया पुरी करने में 2-3 माह का समय लग जाता है. ऐसे में व्यापारी कैसे अपने कार्य कर सकेंगे जब बैंक अकाउंट अथवा सारे खरीद बिक्री व लेन देन बंद यानि प्रभावित हो जाता है.
तुरंत मिले नया जीएसटी नंबर
व्यापारियों ने एडिशनल कमिश्नर से इसके समाधान के लिए अनुरोध किया कि ऐसे व्यापारियों को तुरंत नया जीएसटी नंबर दिया जाये, जिसे एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 ने आश्वासन दिया कि उन्हे कोई परेशानी नहीं आयेगी. मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, कन्हैयालाल राठौरजी ने कमिश्नर से अनुरोध किया है कि कोरोना महामारी से अपनी जान गंवा चुके व्यापारियों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत उनके परिवारों को दुर्घटना बीमा योजना के 10 लाख का मुआवजा दिलवाने के लिए प्रदेश सरकार एवं शासन से बातचीत करें. हमारी ओर से प्रयास कर इसका समाधान करायें. एडिशनल कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि वह व्यापारियों की बात को लखनऊ कमिश्नर व शासन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे.
विचार व समस्याओं को रखा
बैठक में आगरा के समस्त व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रमुखता के साथ अपने विचार व समस्याओं को मजबूती के साथ कमिश्नर के आगे रखा। विभाग से एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार सिंह, कमिश्नर ग्रेड 2 ज्वाइंट कमिश्नर कमल किशोर गौतम व ज्वाइंट कमिश्नर 2 बैठक में शामिल हुए. ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, कन्हैयालाल राठौर, अशोक मंगवानी, राजेश अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, दिलीप खुबचंदानी, संजय गोयल, रनवीर सिंह राठौर, विनोद गोयल, जय अग्रवाल, राजकुमार गुरनानी, गिरराज किशोर अग्रवाल, मोनू अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया.