आगरालीक्स…(1 November 2021 Agra News) आगरा के डॉ. अमित श्रीवास्तव एएसआई के कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुने गए, नवदीप हास्पिटल में किया गया सम्मान
यूपी में मिले सबसे ज्यादा वोट
एसोसिएशन्स आफ सर्जन्स आफ इंडिया एएसआई के लगातार दूसरी बार कार्यकारिणी समिति सदस्य चुने जाने पर सोमवार को डा. अमित श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों ने सम्मानित किया। एएसआई की नई कार्यकारिणी के लिए आनलाइन चुनाव हुए। इसमें एसोसिएशन्स आफ सर्जन्स आफ आगरा एएसए के वरिष्ठ सदस्य डा. अमित श्रीवास्तव दूसरी बार एएसआइ के कार्यकारिणी समिति सदस्य चुने गए हैं। उन्हें यूपी में सबसे अधिक वोट मिले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एएसए ने सम्मानित किया।
देशभर में 30 हजार सदस्य
एएसए के अध्यक्ष निर्वाचित व सेल्सा अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने कहा कि एएसआइ के देश भर में 30 हजार सदस्य हैं। यह आगरा के लिए बड़ी उपलब्धि है, लगातार दूसरी बार कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुने गए हैं। सर्जरी के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। नई तकनीकी और मरीजों से संबंध बेहतर करने में सर्जन्स जुटे हुए हैं। इस दिशा में काम किया जा रहा है। एएसए के अध्यक्ष डा. ऋषि महाजन, डा. रवि गोयल, डा. अनंग उपाध्याय, डा. प्रशांत लवानियां, डा. समीर कुमार, यूपी एएसआइ के कार्यकारिणी समिति सदस्य डा. अंकुर बंसल, डा. अनुभव गोयल आदि मौजूद रहे।