आगरालीक्स .आगरा के आंबेडकर विवि में 26 कर्मचारियों के तबादले किए गए, इसमें से तीन कर्मचारी पुराने विभाग में जमे हुए हैं, कुलपति डॉ अशोक मित्तल का कहना है कि दो तीन कर्मचारी हैं, जो रिलीव नहीं हुए हैं, उन्हें रिलीव करने के लिए कहा गया है।
आगरा के आंबेडकर विवि में सालों से कर्मचारी कुर्सी पर जमे बैठे हैं, ऐसे में कुलपति डॉ अशोक मित्तल के आदेश पर कुलसचिव ने 26 कर्मचारियों के पटल बदलते हुए अलग अलग विभाग में ट्रांसाफर कर दिया था। ट्रांसाफर होने के बाद भी कुछ कर्मचारी अपनी कुर्सी का मोह नहीं छोड सके हैं और कुर्सी पर जमे हुए हैं। इसे लेकर विवि में चर्चाओं का बाजार गर्म है, इसे कमाई से लेकर कुर्सी से कोई हटा नहीं सकता, इसे लेकर देखा जा रहा है। वहीं, जो कर्मचारी तबादला होने के बाद नई जगह पर ज्वाइनिंग कर चुके हैं वे विवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
