Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ DR BR Aambedkar Univ, Agra VC Prof Ashok Mittal off work, Charge given to Lucknow Univ. VC Prof Alok Kumar Rai #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

DR BR Aambedkar Univ, Agra VC Prof Ashok Mittal off work, Charge given to Lucknow Univ. VC Prof Alok Kumar Rai #agranews

108

आगरालीक्स..(Agra news 5th July).. आगरा के आंबेडकर विवि में भ्रष्ट्राचार, नियुक्तियों में धांधली सहित अन्य आरोपों में कुलपति प्रो अशोक मित्तल कार्य से विरत। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय को आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एएमयू, अलीगढ के प्रो अशोक मित्तल को आंबेडकर विवि, आगरा का कुलपति नियुक्ति किया गया था। कुलपति प्रो अशोक मित्तल से कुलाधिपति कार्यालय द्वारा मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके साथ ही कुलपति प्रो अशोक मित्तल के खिलाफ कई शिकायतें भी मिली थी।

ये है मामला
कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव श्री महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डा0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति प्रो0 अशोक कुमार मित्तल के विरूद्ध राजभवन को भ्रष्टाचार, प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित अन्य गम्भीर शिकायतें प्राप्त हुईं थी। कुलपति के विरूद्ध प्राप्त गम्भीर शिकायतों की जांच हेतु, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना पंडया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। इस जांच समिति में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के पूर्व कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र दुबे को सदस्य बनाया गया है। यह समिति एक माह के अंदर कुलाधिपति को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

राजभवन को उपलब्ध नहीं कराई सूचनाएं
31 मई, 2021 से 02 जुलाई, 2021 तक कुलाधिपति की अध्यक्षता में हुई राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक के आलोक में दिनांक 2 जून 2021 को राजभवन में आयोजित डाॅ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की समीक्षा बैठक में भी पाया गया कि कुलपति द्वारा राजभवन से संदर्भित बिंदुओं पर कोई भी तैयारी नही की गयी और वह सम्बन्धित बिंदुओं के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर नही दे सकें। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जांच तथा विश्वविद्यालय का कार्य प्रभावित न हो, इसलिये डा0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति को कार्य से विरत किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय को आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!