आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि का बीएससी प्रथम वर्ष 2019-20 का परिणाम घोषित कर दिया।
कुल 64207 छात्रों में से 59745 को प्रोन्नत किया गया है। 4425 को प्रोन्नत नहीं किया गया है। 37 अनफेयर मींस श्रेणी में हैं।विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। 85 पाठ्यक्रमों के परिणामों में से अब तक 41 परिणाम घोषित हो चुके हैं।