आगरालीक्स… आगरा के अंबेडकर विवि की परीक्षा समिति में निर्णय लिया गया है कि मुख्य परीक्षा पहले की तरह होगी, ओएमआर सीट पर नहीं होगी। लॉ के फेल छात्र, चार पेपर की परीक्षा दोबारा दे सकेंगे, विवि की सेमेस्टर परीक्षा दो घंटे की होगी।
आगरा के अंबेडकर विवि की परीक्षा समिति में लिए गए निर्णय
लॉ में फेल हुए छात्र चार पेपरों की परीक्षा दोबारा दे सकेंगे, लेकिन परीक्षा ओएमआर सीट पर होगी
विवि की मुख्य परीक्षा 2021 ओएमआर सीट पर नहीं होगी, पहले की तरह से ही परीक्षा होगी, प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे मुख्य परीक्षा में छात्रों को 10 सवालों में से चार सवालों के जवाब देने होंगे
दो घंटे की परीक्षा होगी
2020 की परीक्षा में कोरोना संक्रमण के चलते राष्ट्र गौरव, एनवायरमेंट स्टडीज, और िफजिकल एजूकेशन की परीक्षा नहीं दे पाए थे, इन छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे।
ग्रेस माक्र्स पर विवि की कमेटी निर्णय लेगी
एक साल का अनुभव होने पर भी शिक्षक कर सकेंगे मूल्यांकन
विवि की परीक्षा के बाद परीक्षा कराने पर एनडी कालेज को 10 साल के लिए किया डिबार