आगरालीक्स. आगरा विवि से संबदृध सेंट जोंस, आगरा कॉलेज, बैकुंठी देवी सहित कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों का परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, पढे। http://dbrauaaems.in/Circular/CIR2072.PDF
विवि में परीक्षा समिति की बैठक हुई, कुलपति डॉ अशोक मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा 11 सितंबर से छह अक्टूबर तक कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुलसचिव डा. अंजनी कुमार मिश्रा,परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार,वित्त अधिकारी एके सिंह, प्रो. प्रदीप श्रीधर,प्रो यूसी शर्मा, प्रो. हरिवंश सोलंकी,डा. सुकेश यादव,डा जीके गुप्ता, औटा अध्यक्ष डा.मुकेश भारद्वाज, महामंत्री डा. निशांत चौहान मौजूद रहे।

ये लिए गए निर्णय
बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा 11 सितंबर से छह अक्टूबर तक
बीएड अंतिम वर्ष और एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 25 सितंबर से
एक परीक्षा केंद्र पर 300 छात्र शामिल हो सकेंगे, 19 छात्रों पर एक कक्ष निरीक्षक होगा।20 से 40 छात्रों पर दो कक्ष निरीक्षक और 50 से 60 छात्रों पर तीन कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे।
दो घंटे की होगी परीक्षा, ओएमआर सीट पर कराई जाएगी परीक्षा, बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे
परीक्षा के दौरान मास्क, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
चुनौती मूल्यांकन 30 दिन में कर सकेंगे