आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि की स्नातक की बीच हुई प्रायोगिक परीक्षा नोडल केंद्रों पर होगी, आठ जिलों में नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
अंबेडकर विवि, आगरा के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि जिन सेल्पफ फाइनेंस कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षा हो चुकी हैं, वे 14 अक्टूबर तक अंकपत्र जमा करा दें, जिन कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षा नहीं हुई है, उनकी परीक्षा अब नोडल केंद्रों पर होगी।
ये बनाए गए नोडल केंद्र
आगरा में आरबीएस, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, मथुरा में बीएसए और आरसीए गल्र्स कालेज, अलीगढ में श्री वाष्र्णेय कालेज, श्री टीकाराम कन्या कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय खैर, हाथरस में पीसी बागला और श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या पीजी कालेज, मैनपुरी में डॉ बीआर आंबैडकर राजकीय महाविद्यालय, केआर आरसीएम कॉलेज और एससीजीडी कॉलेज, कासगंज में केएपीजी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, एटा में जेएलएन पीजी कॉलेज, पफीरोजाबाद में सीएल जैन कॉलेज, दाउदयाल कॉलेज पालीवाल पीजी कॉलेज शिकोहाबाद, बीडीएम कॉलेज और नारायण कॉलेज।