आगरालीक्स ..आगरा देश का आठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा, आगरा में एक्यूआई 192 रिकॉर्ड किया गया।
29 सितंबर को आगरा का एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 192 रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक्यूआई का सामान्य स्तर 0 से 50 तक होना चाहिए। आगरा लगातार देश और प्रदेश के प्रदूषित शहरों में टॉप 10 पर बना हुआ है।
29 सितंबर को देश के प्रदूषित शहर
1 चरखी दादरी (हरियाणा), 305
2 भिवाड़ी, 255
3 लखनऊ, 242
4 वाराणसी, 236
5 बल्लभगढ़, 210
6 धौरेरा (हरियाणा), 209
7 गाजियाबाद, 202
8 आगरा, 192