आगरालीक्स.. आगरा के डॉ दीप्ति अग्रवाल मौत के मामले में पुलिस दबिश दे रही है, दहेज हत्या में आरोपी बनाए गए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एससी अग्रवाल,
अनीता अग्रवाल, डॅ अमित अग्रवाल, डॉ तूलिका अग्रवाल की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकडा है।
आगरा में सात अगस्त को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत होने के बाद ताजगंज थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉ अमित अग्रवाल, जिठानी डॉ तूलिका अग्रवाल को नामजद किया गया है। इसमें से डॉ सुमित को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया। डॉ सुमित सहित अन्य को जमानत नहीं मिली है।
पुलिस ने दी दबिश
इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड के लिए दबिश दे रही है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटल के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य आरोपियों को पकडा जा सके।