मधुमेह की तरह बांझपन भी नोन कम्युनिकेबल डिसीज में हो शामिल
आगरालीक्स… अभी बांझपन के केस में हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में जिनेवा में 29 व 30 जून को हुई विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में मधुमेह, कैंसर, हाइपरटेंशन की तरह नोन कम्युनिकेबल डिसीज में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। डॉ जयदीप मल्होत्रा का कहना है कि ऐसा होने पर बांझपन के इलाज में हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिल सकेगा।