Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Dr. RM Malhotra’s last rites took place…#agranews
आगरा

Dr. RM Malhotra’s last rites took place…#agranews

आगरालीक्स…प्रख्यात डाॅक्टर आरएम मल्होत्रा पंचतत्व में विलीन. ताजगंज विद्युत शवदाहगृह में हुआ अंतिम संस्कार…

प्रख्यात डाॅक्टर आरएम मल्होत्रा सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया। सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें विदाई दी। डाॅक्टर्स, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनका रविवार को निधन हो गया था।

दोपहर दो बजे से उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। शवयात्रा उनके आवास 102 सूरज विहार कॉलोनी, सिकंदरा से होते हुए ढाई बजे नालबंद स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एवं मैटरनिटी होम पहुंची। यहां डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैसे जैसे शवयात्रा आगे बढ़ी लोग शामिल होते गए। तीन बजे शवयात्रा ताजगंज विद्युत शवदाह गृह पहुंची।

विद्युत शवदाह गृह पर वह क्षण बड़ा ही भावुक था, जब उनके पुत्र डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पूरा वातावरण गमगीन हो गया। सांत्वना देने के लिए हाथ उठ रहे थे, पर जुबान खामोश थी। उन्होंने चिकित्सा जगत में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया था। वे बहुत उदारवादी थे। मरीजों से सहजता से मिलते थे। लोगों ने उनके व्यवहार और उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम, रोटरी क्लब, आगरा क्लब और महिला क्लबों में कराए कार्यों को याद किया। अंतिम संस्कार में डॉक्टर संजय चतुर्वेदी, संदीप अग्रवाल, आदित्य पारीक, डीवी शर्मा, सविता त्यागी, रत्ना शर्मा, सीए दीपेंद्र मोहन, सुनील जैन, ओमप्रकाश, अनुराग दीक्षित समेत कई संस्थाओं और क्लबों के लोग शामिल हुए।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!