Tuesday , 20 January 2026
Home कुंभ 2025 Mahakumbh 2025: 1.5 crore people took a dip in Ganga on the first day
कुंभ 2025

Mahakumbh 2025: 1.5 crore people took a dip in Ganga on the first day

आगरालीक्स…महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान, पहले दिन 1.5 करोड़ लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी. प्रयागराज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…तस्वीरें देखें महाकुंभ की

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का शंखनाद हो गया है. आज पहला अमृत स्नान है और सुबह से ही संगम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह सात बजे ही करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया तो वहीं शाम होने तक आज 1.5 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई. पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. 144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हुआ. इस अमृतमयी महाकुंभ में देश दुनिया से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संत भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों के डुबकी लगाने का अनुमान हैं…

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर एक्स पर ट्वीट भी किया. इसमें लिखा मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुम्भ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, @Uppolice, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद!
पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।

Related Articles

कुंभ 2025

Mahakumbh: In 45 days of Maha Kumbh, the boatman family earned 30 crores rupees. CM Yogi also praised them

आगरालीक्स…महाकुंभ के 45 दिनों में नाविक परिवार ने कमाए 30 करोड़ रुपये....

कुंभ 2025

Mahakumbh: Sangam water will be sent to every district of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…अब कुंभ न जा पाने वाले भी कर सकेंगे संगम के जल...

कुंभ 2025

Know when and where the next Kumbh will take place. Preparations to make it grand start from now

आगरालीक्स…जानिए अगला कुंभ कब और कहां होगा. अभी से इसे भव्य बनाने...

कुंभ 2025

Mahakumbh 2025: 66 crore people took bath in Sangam in 45 days…this number is double the population of America…

आगरालीक्स…कुंभ का आखिरी स्नान आज महाशिवरात्रि पर संपन्न. सबसे बड़े सनातम समागम...

error: Content is protected !!