आगरालीक्स ..आगरा में छात्रों से कहा कि नंबरों के चक्कर में ना पडें, सक्सेज के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत महत्वपूर्ण है। इसलिए असफलता से निराश न हों। सफलता आपके द्वारा किए गए ईमानदारी के परिश्रम पर निर्भर करती है। यह बात विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए लोकसभा निदेशक डॉ. संजय शर्मा ने कही। वह सेंट टर्स कॉलेज में कॉमर्स क्लब द्वारा आयोजित बी वर्ड फेस्टिबल में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। साथ ही बी वर्ड फेस्टिवल की सराहना करते हुए कहा के अन्य सभी संस्थानों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जिससे बच्चों में उध्यमिता विकास व कौशल का सृजन हो जिससे राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर हो।
सेंट पीटर्स प्रिंसिपल फादर एंड्रयू कोरिया ने सभी अतिथियो का स्वागत व प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते ते हुए कहां “प्रत्येक व्यक्ति में अपनी अलग-अलग प्रतिभा होती है, जरुरत है बस उस प्रतिभा को पहचानने की”। कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष मगन ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के 22 स्कूलों के लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर कॉमर्स क्लब के अध्यक्ष. उपप्रधानाचार्य फादर लॉरेन्स वीराजा सृजन पंडित, उपाध्यक्ष दीपांश गुप्ता, जनरल मैनेजर सिद्ध कपूर, बी वर्ड मैनेजर देव अग्रवाल, सीईओ कृतज्ञ पाठक, चीफ टैक्नीकल ऑफिसर आयूश गुप्ता आदि मौजूद थे।
बिजनेश शुरू करने से लेकर ऊंचाईयों तक पहुंचाने की सीखीं बारीकियां
आगरा। सात प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नया बिजनेस जमाने से लेकर ब्रोडक्ट की ब्रांडिंग और ऊंचाईयों तक पहुंचने की बारीकियां सीखीं। मार्केटिंग स्पार्टन, पिक गेज, बैटल ऑफ माइंडस, कैप्चराइस, कॉरपोरेट पायराइट्स, वॉच द इंक, जेम सेशन रखी गई। जिनमे टर्नकोट, पब्लीसाइजर, शटर बज, ब्रांड प्रमोशन, क्वीज, स्टार्ट अप्स, रॉक बैंड प्रतियोगिताएं हुईं।