आगरालीक्स.. आगरा के एसएन की डॉ योगिता गौतम हत्या मामले में पुलिस को 10 गवाह मिले हैं, चौंकाने वाले कई तथ्य सामने आए हैं, इस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
आगरा में 18 अगस्त को एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में एमएस कर रहीं डॉ योगिता गौतम की हत्या कर दी थी, शव डौकी में मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोप में डॉ योगिता गौतम के साथ एमबीबीएस करने वाले कानपुर निवासी विवेक तिवारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। डॉ विवेक उरई में मेडिकल अधिकारी है।
शादी को लेकर हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 10 गवाहों से पूछताछ की, इसके साथ ही विवेक से भी पूछताछ की गई। हत्या के पीछे शादी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। डॉ विवेक तिवारी सवर्ण है और डॉ योगिता अनुसूचित जाति से थी, डॉ योगिता डॉ विवेक से शादी करेन के लिए कह रही थी लेकिन डॉ विवेक पहले अपनी बहन की शादी करना चाहता था जिससे उसकी बहन की शादी में कोई समस्या ना आए। घटना वाले दिन विवेक आगरा पहुंचा, अपनी कार में डॉ योगिता को बिठाया और शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। डॉ विवेक ने डॉ योगिता की हत्या कर दी ।