आगरालीक्स ..आगरा में औषधि विभाग की टीम ने नपुंसकता, अर्ली डिस्चार्ज की दवा आनलाइन बिक रही थी, छापा मारकर कैप्सूल सहित सात सैंपल लिए हैं।
शनिवार को औषधि विभाग और एफएसडीए की टीम ने अजंता हेल्थ केयर, सिकंदरा में छापा मारा। ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि शिकायत पर अजंता हेल्थ केयर, सिकंदरा पर छापा मारा। इनके पास से नपुंसकता के लिए अल्ट्रा स्ट्रोंग कैप्सूल की बिक्री की जा रही थी, इसमें एमआरपी नहीं थी, इस कैप्सूल में एलोपैथिक दवाएं मिलाने की आशंका है, इस कैप्सूल के साथ सिमेक्स एक्स कैप्सूल, इंजेक्शन और ताकत के कैप्सूल और सीरप सहित सात के सैंपल लिए हैं। भगवत, ऋतु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
