आगरालीक्स…(8 July 2021 Agra News) आगरा के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस गुजरात की एक कंपनी में काम करने वाले फार्मासिस्ट के नाम. 60 हजार रुपये में दस्तावेज हुए थे तैयार
फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को फुव्वारा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. ये फर्जीवाड़ा मेडिकल स्टोर के लिए जारी होने वाले लाइसेंस का है. बताया जाता है कि 23 मार्च 2021 को औषधि विभाग की ओर से ताज मेडिकल स्टोर फव्वारा का 5 साल के लिए लाइसेंस जारी किया. संचालक मोहम्मद सारिक और हमीदउद्दीन ने फार्मेसिस्ट शारदा प्रसाद गुप्ता, पंजीयन संख्या 49231 के दस्तावेज जमा किए. बताया जाता है कि इसका भौतिक सत्यापन किए बिना ही लाइसेंस जारी कर दिया गया. जब इस मामले की शिकायत औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एक जैन से की गई तो उनके निर्देश पर गुरुवार को टीम ने यहां छापा मारा.
60 हजार में उपलब्ध कराए दस्तावेज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम को यहां पर फार्मेसिस्ट शरद प्रसाद गुप्ता नहीं मिले. पूछताछ में संचालक ने भी कहा कि वह किसी शरद प्रसाद गुप्ता को नहीं जानता हे. उन्होंने बताया कि मैनकाइंड फार्मा के दवा प्रतिनिधि दिपेंद्र कुमार ने 60 हजार रुपये लेकर दस्तावेज उपलब्ध कराए थे. साथ ही आनलाइन सत्यापन कराया था. टीम ने जब जांच की तो पता चला कि शारदा प्रसाद गुप्ता गुजरात की एक दवा निर्माता फर्म में काम करता है. टीम ने इस पर मेडिकल स्टोर पर दवा की खरीद ब्रिक्री पर रोक लगा दी है. आगरा मंडल के औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी विक्रय अखिलेश कुमार जैन ने कहा है कि लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की है.