लखनऊलीक्स…(8 July 2021 Agra News) व्यापारी ने नोटबंदी में 25 करोड़ की पुरानी करेंसी जमा की थी. नए नोटों में बदलना चाहता था. अब 42 करोड़ का टैक्स लगा.
घर से मिली थी 25 करोड़ की पुरानी करेंसी
प्रदेश के मेरठ जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें व्यापारी को पुरानी करेंसी इकट्ठा करना बहुत भारी पड़ गया. 3 साल बाद इस मामले में व्यापारी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग ने 42 करोड़ का टैक्स लगाया है. मामला मेरठ में रहने वाले व्यापारी संजीव गुप्ता का है. वर्ष 2018 में तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने परतारपुर पुलिस से संजीव गुप्ता के घर पर छापा लगवाया था. पुलिस ने इनके घर के अंदर से 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी मिली थी.
नई करेंसी में बदलने की फिराक में था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के समय संजीव गुप्ता ने कई लोगों से इस पुरानी करेंसी को जमा की थी. वो इनको नई करेंसी में बदलने की फिराक में था लेकिन परतापुर पुलिस ने छापा मारकर पुरानी करेंसी को बरामद कर लिया. बताया जाता है कि ये नोट आज भी परतापुर थाना में रखे हुए हैं. इस मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग कर रहा है और इनकम टैक्स विभाग ने संजीव गुप्ता पर 42 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया है.