आगरालीक्स …आगरा में शराब पीकर गाडी चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर रही है। इसमें एल्कोहल पीकर गाडी चलाने की पुष्टि होने पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
नए अधिनियम में शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा, पहले 2000 रुपये का था जुर्माना. अपराध दोहराने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना या दो साल महीने की जेल अथवा दोनों का प्रावधान किया गया है। ऐसे में रात को आगरा पुलिस द्वारा चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, कार और बाइक सवार की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर देखा जा रहा है कि शराब पीकर गाडी तो नहीं चला रहे हैं। शराब पीकर गाडी चलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।