आगरालीक्स.. आगरा के अनाथाश्रम में युवती से रेप के बाद जांच को पहुंची टीम दंग रह गई, बीयर की केन और यूज्ड कंडोम टॉयलेट में मिले हैं। महिला आयोग की टीम ने मोबाइल पफोन भी चेक किए, इसमें आपत्तिजनक चैट मिली हैं।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र स्थित अनाथाश्रम की छत से गुरुवार सुबह 16 वर्षीय युवती यमुना में जान देने के लिए कूद गई थी, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवती ने आश्रम में रहने वाले तीन लड़कों पर आरोप लगाया है। आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है।
बीयर की खाली केन और यूज्ड कंडोम मिले
इस मामले में शुक्रवार को महिला आयोग की टीम अनाथाश्रम का निरीक्षण करने पहुंची। आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित ने अनाथाश्रम का निरीक्षण किया। टीम की नजर एक दीवार की तरपफ पडी, टूटी हुई थी, एक कर्मचारी को टूटी दीवार से दूसरी तरफ भेजा, वहां खाली बीयर की केन पडी हुईं थी। वहीं, टॉयलेट में टीम को यूज्ड किए हुए कंडोम मिले हैं।
मोबाइल में आपत्तिजनक चैट
महिला आयोग की टीम ने अनाथ आश्रम में रहने वाले लड़के-लड़कियों के मोबाइल फोन भी चेक किए गए हैं। फोन में आपत्तिजनक चैट मिली है। इनकी जांच कराई जा रही है।
13 साल से आश्रम में रह रही युवती
रेप के आरोप लगाने वाली युवती और उसके दो भाईयों को 13 साल पहले कोई अनाथ अश्राम में छोड़ गया था। वह आश्रम में रह रहे हैं। एक भाई नौकरी भी करता है। बाकी पढ़ते हैं। आश्रम में 42 लडके और लडकी हैं, ये एक ही परिसर में रहते हैं लेकिन कमरे अलग अलग हैं।