Agra’s Businessman Wife dead body found Markandey Ghat in Kashi
E-Rickshaw & Auto ban on MG Road Agra #agra
आगरालीक्स… आगरा में एमजी रोड पर आज से ई रिक्शा और आटो नहीं चलेंगे, 11 हजार से अधिक ई रिक्शा और 3782 आटो हैं। ( E-Rickshaw & Auto Ban on MG Road )
एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से लेकर प्रतापपुरा तक आटो और ई रिक्शा से जाम की स्थिति बनी रहती है। 100 सिटी बसें हैं इसके बाद भी ई रिक्शा चल रहे हैं। इससे सिटी बसों की आय भी नहीं हो रही है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि एमजी रोड पर अवैध ई रिक्शा और आटो नहीं चलने दिए जाएंगे। इसे लेकर सख्ती की जाएगी।
यातायात पुलिस करेगी सख्ती
अवैध ई रिक्शा और आटो एमजी रोड पर ना चलें, इसके लिए गुरुवार से यातायात पुलिस सख्ती करेगी, जगह जगह चेकिंग की जाएगी। इसके बाद भी ई रिक्शा और आटो चलते हैं तो उनके फोटो लिए जाएंगे, इन्हें संबंधित थाने को भेजा जाएगा जिससे कार्रवाई की जा सके।