आगरालीक्स… आगरा रीजन के हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी समेत 16 जिलों की 59 सीटों और पंजाब की सभी सीटों पर प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। मतदान 20 फरवरी को होगा।

अखिलेश, शिवपाल, एसपी सिंह बघेल, रामवीर समेत कई की प्रतिष्ठा है दांव पर
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे थमेगा। प्रचार के अंतिम सभी राजनीतिक दलों के नेताओँ ने ताकत झोंक रखी है। इन सीटों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सिकंदराराऊ से रामवीर उपाध्याय, हाथरस से अंजुला माहौर किस्मत आजमा रही हैं। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, मोहबा भी शामिल है।
पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार
पंजाब में भी आज शाम सभी 117 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेता राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका भी अंतिम दिन पंजाब में प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से सिसौदिया चुनाव प्रचार में जुटे हैं। अकाली दल के नेता भी पूरी ताकत से प्रचार कर रहे हैं।