आगरालीक्स… सहालग में सोने-चांदी की कीमत में एक दिन के नरमी के बाद फिर से तेजी का रुख बना हुआ है। सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के आसपास चल रही है।
वायदा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को दोपहर तक 50,029 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। सोने बुधवार को जरूर मामूली कमी आई थी और 50 हजार से नीचे आ गया था। चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बरकरार है। चांदी 63,951 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही है।
ज्वैलरी के आज के रेट
फाइन गोल्ड 999 5021 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4901 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4469 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4067 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3239 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी का चार्ज इस कीमत से अतिरिक्त रहेगा।