Tuesday , 10 March 2026
Home पॉलिटिक्स Election commission D-list 4 political parties of Agra
पॉलिटिक्स

Election commission D-list 4 political parties of Agra

119

आगरालीक्स.. विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने आगरा के 4 राजनैतिक दलों को डी लिस्ट कर दिया गया है। इन राजनैतिक दलों द्वारा पिछले पांच साल से किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया गया था, जिस नाम और पते पर यह राजनैतिक दल हैं, उनके बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

1 –  समाजवादी युवा दल

पता- 3/19- सी / 2 सीता कुंज, सिविल कोर्ट के पीछे, सिविल लाइंस आगरा

 

2- भारतीय लोक न्याय पार्टी

पता- आवास विकास कॉलोनी सेक्टर- 7 सिकंदरा, आगरा
3-  – ब्रज प्रदेश निर्माण संघ

सर अरबिंदो भवन 28/ 352 गुदड़ी मंसूर खां
4 – भारत श्रजन पार्टी

गीता नगर बल्केश्वर, आगरा

255 राजनैतिक दल डीलिस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग ने 255 राजनीतिक दलों को असूचीबद्ध (डी-लिस्‍ट) कर दिया है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि सीबीडीटी इन 255 राजनीतिक दलों के अकाउंट की जांच करे। देश में 1780 से ज्यादा पंजीकृत, लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां हैं। इसके अलावा, सात राष्ट्रीय पार्टियां हैं जिनमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा और एनसीपी शामिल हैं। देश में 58 राज्य स्तरीय पार्टियां हैं।
इन राजनीतिक दलों में सबसे ज्‍यादा 52 पार्टियां दिल्‍ली से रजिस्‍टर्ड है। ऐसे ही एक फर्जी दल का पता 17, अकबर रोड नई दिल्‍ली पंजीकृत है। वहीं, एक पार्टी जम्‍मू कश्‍मीर के सीआईडी के कार्यालय के पते पर रजिस्‍टर्ड है। उत्‍तर प्रदेश से 41, तमिलनाडु से 30, महाराष्‍ट्र से 24 फर्जी दल सामने आए हैं। इन 255 दलों ने 2005 से 2015 तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
आयोग ने कहा कि जांच करने पर चुनाव मशीनरी ने पाया कि कुछ पार्टियां ‘अब अस्तित्व में हैं ही नहीं या काम नहीं कर रहीं।’ चुनाव आयोग ने सीबीडीटी से कहा है कि यदि पार्टियों को कानून का उल्लंघन करते पाया जाए तो जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 29-बी और 29-सी के प्रावधानों के मद्देनजर ‘जरूरी कार्रवाई’ की जाए। धारा 29-बी के तहत यदि कोई व्यक्ति या कंपनी, सरकारी कंपनी को छोड़कर, किसी राजनीतिक पार्टी को स्वेच्छा से कितनी भी रकम की पेशकश करे तो हर राजनीतिक पार्टी ऐसे चंदे को स्वीकार कर सकती है।

इंटरनेट फोटो 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिजनेस

Agra Assembly election 2027: Contender start preparation for all 9 seats of Agra, Political Holi in 2027

आगरालीक्स …Agra Assembly election 2027: Contender start preparation for all 9 seats...

पॉलिटिक्स

Agra Local News: BJP workers met voters in Balkeshwar Mandal…#agra

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा का मतदाता जनसंपर्क अभियान आज भी चला. एसआईआर में...

पॉलिटिक्स

Agra Local News: BJP Leaders and workers went door to door in Agra to do public relations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने शुरू की 2027 में चुनाव की तैयारियां. घर—घर...

पॉलिटिक्स

Agra News: Smart villages will be developed like smart cities with the help of Ji Ram Ji act 2026: Deputy CM…#agranews

आगरालीक्स…स्मार्ट सिटी की तरह विकसित होंगे स्मार्ट विलेज. आगरा में डिप्टी सीएम...

error: Content is protected !!