आगरालीक्स…(22 January 2022 Firozabad News) चुनाव आयोग ने आगरा मंडल के इस जिले के डीएम और एसपी का किया ट्रांसफर. यहां के भी डीएम हटाए गए…
उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने तीन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी यानी जिलाधिकारी और जिलों के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसफर कर दिया है. इनमें आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिला भी शामिल हैं जहां के डीएम चंद्र विजय सिंह और एसपी अशोक कुमार हटाए गए हैं. इनके स्थान पर नये डीएम सूर्यपाल गंगवार को बनाया गया है जबकि नये एसपी आशीष तिवारी बनाए गए हैं. आशीष तिवारी इससे पहले सेनानायक एसएसएफ यूपी लखनऊ में तैनात थे.

फिरोजाबाद के अलावा बरेली और कानपुर नगर के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है. बरेली में अब शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर में नेहा शर्मा को डीएम नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कौशाम्बी के एसपी को हटाकर हमराज मीण नये एसपी बनाए गए हैं.