आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों ने किया प्रशंसकों को परेशान…फैमिली ने दिया ये स्टेटमेंट…
‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है…’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की आवाज से ही दुनिया में उनके प्रशंसकों की संख्या बेशुमार है. भारत रत्न लता मंगेशकर जी बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं. वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आईसीयू में रखा गया है. लेकिन आज शनिवार को उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, जिसके बाद खुद लता जी की फैमिली का मैसेज स्मृति ईरानी ने शेयर किया है..
स्मृति ईरानी ने फैमिली का मैसेज साझा किया और ट्वीट किया, “लता दीदी के परिवार से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया गया है। वह उपचार से ठीक हो रही हैं और जल्द ही उनके स्वस्थ्य होकर घर लौट आएंगी. आइए हम अटकलों से बचें और लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करना जारी रखें।”