Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Election in-charge declared in four states including UP
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सयूपी न्यूज

Election in-charge declared in four states including UP

नईदिल्लीलीक्स(08th September 2021)… यूपी में भाजपा की चुनावी नैया की पतवार धर्मेंद्र प्रधान को. अन्य राज्यों में भी प्रभारी घोषित.

चुनाव प्रभारियों की घोषणा
अगले वर्ष पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने आज पांच राज्यों के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

मुख्य फोकस यूपी पर
भाजपा का मुख्य फोकस यूपी पर है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडे, शोभा करंद लाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नर्पूणा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड में इनको दी जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है।

पंजाब और मणिपुर में भी घोषित
पंजाब में पार्टी की चुनावी नैया पार कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी गई है। हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चोपड़ा को पंजाब का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। जबकि मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी निुयक्त किया गया हैं।

Related Articles

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

error: Content is protected !!