Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Uttarakhand Governor Babyrani Maurya resigns
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

Uttarakhand Governor Babyrani Maurya resigns

नईदिल्लीलीक्स(08th September 2021)…उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा.

राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। उनके सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है।

दो दिन पहले की थी मुलाकात
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही दिल्ली में उनके इस्तीफा देेने की चर्चाएं तेज हो गईंं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर फैल गई।

26 अगस्त को ही तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था
अभी 26 अगस्त को ही उन्होंने राज्यपाल के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। इसकी पोस्ट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

चुनाव लड़ने की अटकलें
बेबेबी रानी मौर्य आगरा की महापौर भी रह चुकी हैं। उनके यूपी से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। इसके अलावा यूपी भाजपा में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी की चर्चाएं भी तेज हैं।

दूसरी महिला राज्यपाल थीं
बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। इससे पहले मारग्रेट अल्वा उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी थीं।

ये है उनका राजनीतिक कैरियर
साल 1995 से 2000 तक आगरा की मेयर.
साल 1997 में राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रहे रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहीं। रामनाथ कोविंद वर्तमान में राष्ट्रपति हैं।
साल 2001 में प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य रहीं।
साल 2002 में महिला आयोग की सदस्य रहीं।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!