
आगरा के दयालबाग में राहुल ग्रीन फेस 2 में गुरुवार सुबह आठ बजे एक के बाद एक तीन बिजली के खंभे गिए गए, बिजली के तार के कारण खंभे धीरे धीरे गिरे, जिससे लोगों को संभलने का मौका मिल गया और वे करंट की चपेट में आने से बच गए। बिजली के खंभों के गिर जाने से सडक पर करंट पफैल गया, इससे लोग घरों में बंद हो गए और टोरेंट के अधिकारियों को सूचना दी गई।
स्कूल वैन में थे बच्चे, बची जानें
जिस समय बिजली के खंभे गिरे, उस समय एक निजी स्कूल की वैन कॉलोनी में खडी हुई थी, खंभा स्कूल वैन पर गिरता तो बडा हादसा हो सकता था। मगर, खंभा वैन से थोडी दूर पर गिरा, इससे वैन में करंट नहीं आया, जिससे बच्चे बच गए।
जर्जर खंभों पर चल रही बिजली
राहुल ग्रीन में जर्जर बिजली के खंभों से बिजली की आपूर्ति हो रही है। टोरेंट ने इन खंभों के बेस में सीमेंट की बाउंड्री कर दी थी, लेकिन खंभों को बदला नहीं गया था। इसके चलते एक के बाद एक तीन खंभे गिर गए। खंभे कार पर गिरने की जानकारी होते ही टोरेंट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद खंभों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
सेवला जाट में टोरेंट कर्मी और स्थानीय लोग भिडे
गुरुवार सुबह टोरेंट की विजिलेंस टीम सेवला जाट में बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंची थी, यहां स्थानीय लोगों से टोरेंट कर्मियों का विवाद हो गया, फायरिंग भी हो गई। महिलाओं ने टोरेंट की टीम पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं, वहीं टोरेंट की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
Leave a comment