आगरालीक्स……… ताजनगरी में अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान का सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान के साथ नेतत्व कर रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी को कार्यमुक्त कर दिया गया है, उनका मार्च में इलाहाबाद में स्थानांतरण हो गया था। उन्हें कार्यमुक्त करने के पीछे सत्तापक्ष के नेताओं का हाथ बताया जा रहा हैै। ये लोग नुजूल की भूमि पर कब्जा लेने और अवैध निर्माण को ध्वस्त किए जाने से बौखला गए हैं।
प्लानिंग के चलते कहीं विरोध नहीं हुआ और सख्ती इतनी रही कि लोग खुद अपनी दुकान से अतिक्रमण हटाने लगे। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि नजूल की भूमि अवैध कब्जों से खाली होने से नाराज कुछ लोग रेखा चौहान और राठी के तबादले की कोशिश में लगे थे। इसमें राठी की विदाई आसान थी, क्योंकि उनका स्थनान्तरण आदेश मार्च का आया हुआ था। रेखा चौहान का भी तबादला न करा दिया जाए, इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
Leave a comment