आगरालीक्स.. आगरा में तलैया पर 70 फ्लैट बना दिए गए, तालाबों पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, जांच में 44 तालाबों की 27213 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जे मिले हैं।
प्रयागराज उच्च न्यायालय में आगरा में तलाबों पर हुए अतिक्रमण को लेकर जनहित याचिका दायर की गई। जनहित याचिका में पारित आदेश का पालन कराने के लिए शहर और देहात में जिला प्रशासन द्वारा तालाबों का भौतिक सत्यापन कराया।
जिले में थे 450 तालाब
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में 1952 में 450 तालाब थे, सत्यापन करने पर 406 तालाब मिले, 44 तालाबों पर अतिक्रमण मिला। इसमें से सैकडों साल पुरानी तलैया पर 70 फ्लैट की बिल्डिंग खडी हो गई है, इसमें नीचे 40 दुकानें हैं, इसी तरह से तालाबों पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, धर्मशाल और पंचायत घर बन गए हैं।