आगरालीक्स.. आगरा आ रहा आईटी कंपनी में इंजीनियर ट्रेन से गायब गायब हो गया है, इंजीनियर के पिता ने जीआरपी कैंट थाने में अपने बेटे के गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
महुआ, दौसा निवासी देवेंद्र सिंह हैदराबाद में आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। कैंट जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार का मीडिया से कहना है कि देवेंद्र अपने पिता दिलीप सिंह के साथ तेलंगाना एक्सप्रेस से हैदराबाद से आगरा कैंट के लिए बैठे थे, देवेंद्र एस-6 कोच में थे, जबकि उनके पिता दिलीप दूसरे कोच में बैठे थे। ग्वालियर पर दिलीप एस-6 कोच में बेटे के पास पहुंचे तो वो सीट पर नहीं थे। उन्होंने ट्रेन में तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। दोनों मोबाइल भी स्विच आफ थे। ट्रेन के आगरा पहुंचने पर देवेंद्र सिंह ने प्लेटफार्म पर भी बेटे को तलाश किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को बेटे के लापता होने की जानकारी दी। जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि देवेंद्र की तलाश की जा रही है। घटना ग्वालियर की है, इसलिए शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर इसे ग्वालियर जीआरपी को भेजा जा रहा है।