आगरालीक्स.. आगरा में बम पटाखों की दुकान के लिए लॉटरी निकाली जा रही हैं, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें.
आगरा में 12 स्थानों पर 286 बम पटाखों की दुकान लगनी हैं । इन दुकानों के लिए 786 आवेदन आए हैं।

रावत के बयान पर भड़का पाक
देश के सीडीएएस विपनचंद्र रावत द्वारा चीन और पाकिस्तान को दी गई चेतावनी पर पाकिस्तान भड़क गया है। जनरल रावत ने पाक को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कहा था कि बीते तीन दशकों से पाकिस्तानी सेना और उसकी खफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में प्रॉक्सी वार छेड़े हुए है। अब पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भारत विरोधी प्रचार कर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है। इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जनरल रावत की सोच भाजपा, आरएसएस से मिलती-जुलती है। पाक मंत्रालय ने जनरल रावत से नेताओँ की तरह बयानबाजी न करने को कहा है।
17वीं मंजिल से गिरकर मां-बेटे की मौत
नोएडा के बिसरख थानान्तर्गत सुपरटेक इको विलेज वन में 17वीं मंजिल से एक महिला और उसके दो वर्ष के पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है।
आईआईटी छात्रों का मोदी को मांग पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के युवाओँ से अपील की है कि आज भूमंडलीय महत्वपूर्ण है लेकिन आत्मनिर्भरता भी उतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपनी नई खोजों के से करोड़ों देशवासियों के जीवन पर बदलवा ला सकते हैं। देश आपको ईज ऑफ डूइंग बिजनेस देगा। आप देशवासियों को ईज ऑफ लिविंग पर काम कीजिए। उन्होंने कहा कि छात्र देश में इनोवेशन लाएँ, देश में स्टार्ट अप की अपार संभावना है।
फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण
देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बीत 24 घंटों के दौरान 50,356 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर देश में अब तक 84,62,, 080 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी अवधि में संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 53,920 और मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक 78,19,886 मरीजों की मौत के बाद 1,25,562 लोग अब तक मौत के मुंह में समा चुके हैं।