आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के प्रकोप ने लोगों को हिला दिया है, ऐसे में व्यापारी संगठन खुद ही बाजार बंद करने लगे हैं। दो मई तक कई संगठनों ने बाजार बंद कर दिया है।
कोरोना की नई चेन से केस लगातार बढ रहे हैं, इसमें भी कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढी है। कोरोना की नई चेन को ब्रेक करने के लिए इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन एक्मा के अध्यक्ष शलभ गर्ग और सचिव संजीव गर्ग का मीडिया से कहना है कि बाजार बंद रखने से कोरोना के केस कम हो सकते हैं और चेन ब्रेक हो सकती है। इसलिए फाउंड्री नगर, नुनिहाई और रामबाग क्षेत्र की कंपोनेंट फैक्ट्री सात दिन के लिए स्वैच्छिक बंद कर दी गई हैं, व्यापारियों से अपने घर पर रहने के लिए कहा है। इस तरह दो मई तक स्वैच्छिक काम बंद कर दिया गया है।
कागज व्यापार मंडल दो मई तक बंद
आगरा कागज व्यापार मंडी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन का मीडिया से कहना है कि सभी सदस्यों ने दो मई तक काम बंद रखने का निर्णय लिया है, व्यापारी अपने घर पर रहेंगे और कोरोना की चेन ब्रेक करेंगे।
टिम्बर एंड प्लाईबोर्ड एसोसिएशन ने 2 अप्रैल
आगरा टिम्बर एंड प्लाईबोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार बंसल ने बताया कि 26 अप्रैल से दो मई तक सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है, सभी व्यापारियों से अपील की गई है है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। जिससे कोरोना की चेन ब्रेक कर सकें। इसी तरह से कोरोना के केस को कम किया जा सकता है। कोरोना को जल्द से जल्द रोकना है।