आगरालीक्स …आगरा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ।
आगरा के आंवलखेडा में रविवार को एक शादी समारोह में हलवाई वाले ने पूडी बेलने के लिए महिला को बुलाया था। रात को हलवाई का काम पूरा हो गया, इसके बाद हलवाई और उसके साथ ही महिला के साथ गैंगरेप किया।
खून से लथपथ महिला को कराया भर्ती
महिला के साथ गैंगरेंप के बाद वह भाग गए, खून से लथपथ महिला को पुलिस ने लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सत्यजीत गुप्ता एसपी ग्रामीण का कहना है कि महिला का इलाज चल रहा है, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।