नईदिल्लीलीक्स… इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के शानदार दोहरे शतक 209 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने समाचार लिखे जाते समय तक चार विकेट पर 454 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
इंग्लैंड के कप्तान जो. रूट की शानदार फार्म का आलम यह है कि यह उनका लगातार तीसरा शतक है, जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं। इंग्लैंड के कप्तान रूट ने श्रीलंका के दौरे के पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी शतक बनाया। इसके बाद भारत आने पर फार्म का सिलसिला लगातार जारी रखते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में बैन स्ट्रोक ने 82, सिबली के 87 और आर बर्न्स के 33 रन का योगदान शामिल है। भारत की ओर से बुमराह ने दो और अश्विन और शहबाज नदीम को एक-एक विकेट मिला है।