एटालीक्स….दुखद, शादी के 14 साल बाद भी संतान सुख नहीं मिला तो पति—पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम…पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव.
यूपी के एटा से दर्दनाक खबर सामने आई है. शादी के 14 साल बाद भी संतान सुख न मिलने पर पति—पत्नी के बीच अनबन होने लगी. परेशान होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. पहले पत्नी ने फंदे पर लटककर अपनी जान दी तो उसके बाद पति ने भी उसी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें हैंगिंग कारण आया है.यह दुखर खबर रसीदपुर गांव की है. यहां 35 साल के भानु प्रताप अपनी पत्नी रामा देवी के साथ ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे. शादी के 14 साल हो गए थे लेकिन कोई संतान नहीं हुई. उन्होंने आगरा, अलीगढ़ कई जगह इलाज भी कराया लेकिन संतान सुख नहीं मिला. यह परेशानी दोनों के बीच अनबन बन गई और दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगे. मंगलवार सुबह भी दोनेां के बीच कहासुनी हो गई.
इसके बाद दोनों काम पर चले गए. दोपहर को रामा देवी घर जाने की बात कहकर चली आई लेकिन वह घर नहीं जाकर खेत पर पहुंच गई और वहां पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. इधर शाम को जब पति भानु घर आया तो वहां उसे रामा देवी नहीं मिली. तलाश में वह खेत पर पहुंचा तो वहां पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला था. इससे आहत भानु ने भी कुछ देर बाद रस्सी से फंदा लगाकर उसी पेड़ से आत्महत्या कर ली.सूचना पर ग्रामीणोंं की भीड़ मौके पर जुट गई और सूचना पर पुलिस भी आ गई. मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है. परिजनों के अनुसार संतान सुख न होने से दोनों का रिश्ता खराब होने लगा था और अक्सर छोटी छोटी बातों पर उनमें झगड़ा हो जाता था.