आगरालीक्स… संभल जाइए, आप भी पाइल्स (बवासीर) के शिकार हो सकते हैं। सोमवार को पाइल्स दिवस पर आगरा के नवदीप हॉस्पिटल में डॉ सुनील शर्मा ने बीमारी से बचाव और इलाज के लिए लोगों को जागरूक किया।
नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी, शाहगंज के सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि 20 से 50 साल की उम्र में पाइल्स की समस्या बढ़ी है। एक अनुमान के तहत 50 साल की उम्र के हर दूसरे व्यक्ति को पाइल्स की समस्या है। ग्रेड वन के मरीजों में दवा और इंजेक्शन से इलाज संभव है। इसके लिए मरीज को हॉस्पिटल से दो घंटे बाद छुट्टी दे दी जाती है। पाइल्स के ग्रेड तीन और चार के मरीजों में ऑपरेशन किया जाता है। अब स्टेपल विधि से भी ऑपरेशन होने लगा है। मगर, ऑपरेशन के बाद भी सावधानी बरतनी होती है। इस दौरान डॉ अनुपमा शर्मा, डॉ जे एन टंडन, डॉ रमेश धमीजा, डॉ बीके अग्रवाल, आगरा विकास मंच के अशोक जैन सीए, संदेश जैन आदि मौजूद रहे।
पाइल्स से बचने के लिए बदलें जीवनशैली
– 12 से 14 गिलास पानी पीएं।
– दिन में आधा किलो फल खाएं, इसमें पपीता, सेब और जामुन को शामिल करें।
– दिन में तीन किलोमीटर टहलें।
– बाजार का खाना और फास्ट फूड का सेवन करने से बचें।
– बैठने का काम है, तो हर दो घंटे बाद टहलें। टाइट कपड़े ना पहने।
– कई घंटे खड़े रहने पर भी पाइल्स की आशंका बढ़ जाती है।
– कब्ज ना होने दें, ज्यादा देर तक शौचालय में ना बैठें।