Thursday , 20 March 2025
Home पॉलिटिक्स EX Minister in CM Akhilesh government Raja Mahendra Aridaman Singh from Agra joined BJP
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

EX Minister in CM Akhilesh government Raja Mahendra Aridaman Singh from Agra joined BJP

आगरालीक्स ….सीएम अखिलेश यादव सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने अपनी पत्नी पक्षालिका सिंह के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने शनिवार दोपहर में दिल्ली में सदस्यता ग्रहण कराई,. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया भी उनके साथ थे।  विधायक अरिदमन सिंह बाह सीट से विधायक हैं, उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को सपा ने खेरागढ सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव का कहना है कि अरिदमन सिंह ने मुख्यमंत्री के विश्वास को ठेस पहुंचाई है, उन्हें धोखा दिया है। अरिदमन सिंह के कहने पर मुख्यमंत्री ने बाह में विकास कार्य कराए उन्हें और उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने दल बदल दिया।

आगरा की बाह विधानसभा सीट से महेंद्र अरिदमन सिंह ने 1989 में पहली बार चुनाव लडा, इसके बाद वे लगातार 2002 तक चुनाव जीतते रहे। 2007 में बसपा के मधुसूदन शर्मा ने महेंद्र अरिदमन सिंह को हराया था, लेकिन 2012 में सपा से चुनाव लडे अरिदमन सिंह जीत गए। इस तरह वे बाह विधानसभा सीट से पांच बार चुनाव लड चुके हैं और सपा सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह 2012 में खेरागढ से चुनाव लडी थी लेकिन बसपा के भगवान सिंह कुशवाह से हार गई थी। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में वे सपा की प्रत्याशी थी लेकिन भाजपा के चौधरी बाबूलाल से हार गईं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Manav Sharma Death Case : NBW against wife Nikita & Father in Law#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी से...

बिगलीक्स

Agra News : 88.95 KM long 11 new Agra Metro corridor, Full detail#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में हर जगह से मेट्रो मिलेगी। 88.95...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 200 note found in Copy during UP board evaluation#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12...

बिगलीक्स

Agra News : Hospitals in Basement may be closed#Agra

आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल बंद...

error: Content is protected !!