आगरालीक्स… आगरा के पूर्व केंद्रीय मंत्री नरायन सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित होने पर चल रहा था, उनकी पत्नी की भी कोरोना से अभी हुई है मौत, मौत का बढ रहा आंकडा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में बसपा सरकार में मंत्री रहे नरायन सिंह सुमन, उनकी पत्नी और बेटी को कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी का गुरुवार को निधन हो गया, रात में पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन की बेटी का भी निधन हो गया।
पूर्व मंत्री का निधन
पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन के कोरोना संक्रमित होने पर इलाज चल रहा था, उनका निधन हो गया। उनके परिवार में एक के बाद एक तीन मौत हुई हैं।
सपा नेता रामजीलाल सुमन का चल रहा इलाज
सपा के राष्र्टीय महासचिव रामजीलाल सुमन एफएच मेडिकल कालेज टूंडला में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है।
कोरोना से मौत का बढ रहा आंकडा, आंकडों में 203 की मौत
कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा बढता जा रहा है। आगरा में कोरोना संक्रमित 203 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही आगरा के मरीज दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में भर्ती हैं, वहां उनकी मौत हो रही है।