आगरालीक्स.. आगरा में हाॅस्पिटल के बाहर, दवा की दुकान, स्टोर, थोक की दुकानों पर भीड है, आज रात 8 बजे से वीकएंड कर्फ्यू लग जाएगा। यह सप्ताह का अंतिम दिन हैं।
आगरा में कोरोना के केस बढने के बाद शुक्रवार रात आठ बजे से वीकएंड कर्फ्यू लग जाएगा, इससे पहले लोग जरूरी दवाओं से लेकर थोक की दुकानों से सामान खरीद रहे हैं। बाजारों में भीड है।
शादी की तैयारियों में जुटे लोग
शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। शोरूम से शाॅपिंग की जा रही है, दूल्हा दुल्हन से लेकर पूरे परिवार की शापिंग की जा रही है। शोरूम पर भीड लग रही है।
आज रात से सोमवार सुबह तक वीकएंड कर्फ्यू
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे से वीकएंड कर्फ्यू लग जाएगा, 59 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर रोक रहेगी। वेबजह लोग बाहर नहीं निकल सकेंगे।