आगरालीक्स.. (Agra News 18th November )आगरा में अर्जुन नगर, रेलवे कॉलोनी, खेरिया मोड जाने के लिए छह किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। पांच दिन के लिए रेलवे अंडर ब्रिज पर काम के चलते पांच दिन तक मार्ग बंद रहेगा।
आगरा दिल्ली रेलमार्ग पर शाहगंज में नगला छउसा रेल अंडर ब्रिज के स्टील गर्डरों को पीएसी स्लैब में बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 17 से 22 नवंबर तक रूट डायवर्ट किया गया है। इससे पांच से छह किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा।

अर्जुन नगर, रुई की मंडी, खेरिया मोड के लोगों को होगी परेशानी
अभी लोग नगला उछला रेल ओवर ब्रिज से होते हुए शाहगंज पहुंच जाते थे लेकिन रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इससे शाहगंज, नगला छउआ, रुई की मंडी, रेलवे कॉलोनी, मुस्तफा क्वाटर्स, अर्जुन नगर, ईदगाह, खेरिया मोड, सराय ख्वाजा, धनौली, टाटा गेट के लोगों को घूमकर जाना पड़ेगा।
ये रहेगा नया रूट
1- ईदगाह चौराहे से नगला छउसा होकर डबल फाटक रुई की मंडी शाहगंज की ओर जाने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ से दाहिने मुड़कर अर्जुन नगर तिराहे से डबल फाटक होकर जाएंगे।
2- ईदगाह चौराहे से नगला छउसा होकर डबल फाटक रुई की मंडी शाहगंज की ओर आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से नामनेर से सांई की तकिया चौराहा होकर निकलेंगे।
3- रुई की मंडी से डबल फाटक होकर ईदगाह चौराहे की ओर जाने वाले वाहन डबल फाटक से अर्जुन नगर तिराहे से खेरिया मोड़ चौराहे से होकर जाएंगे।