आगरालीक्स… आगरा विवि के पूर्व कुलसचिव, सेंट एंड्रूज ग्रुप के संरक्षक रामअवतार शर्मा का निधन, एसएन में होगा देहदान।
आगरा विवि के पूर्व कुलसचिव राम अवतार शर्मा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अलग पहचान रखते थे। उन्होंने सेंट एंड्रूज ग्रुप की शुरूआत की, बल्केश्वर निवासी राम अवतार शर्मा का बुधवार सुबह देहांत हो गया। उनके बेटे डा गिरधर शर्मा सेंट एंड्रूज ग्रुप का संचालन करते हैं।
एसएन में होगा देहदान
रामअवता शर्मा ने म्रत्यु के बाद अंतिम संस्कार की जगह देहदान के लिए एसएन मेडिकल कालेज में सहमति पत्र जमा किया था। जिससे एमबीबीएस के छात्रों की पढाई के लिए बाडी की कमी ना रहे। उन्होंने लोगों को भी देहदान के लिए प्रेरित किया। उनके परिजन सुबह 11 बजे बल्केश्वर से एसएन मेडिकल कालेज अंतिम यात्रा लेकर पहुंचेंगे। वहां डा रामअवतार शर्मा का देहदान किया जाएगा।