Saturday , 8 August 2026
Home बिगलीक्स Exchange old denominations of Rs 500 & Rs 1000 worth Rs 4000 one time till 24 November on ID in Agra
बिगलीक्स

Exchange old denominations of Rs 500 & Rs 1000 worth Rs 4000 one time till 24 November on ID in Agra

185

आगरालीक्स …..आगरा में एक व्यक्ति 24 नवंबर तक एक बार ही चार हजार रुपये बदल सकेगा, अपनी किसी भी आईडी  से दूसरी बार रुपये नहीं बदल सकेंगे, सोमवार को बैंक बंद रहेंगी। जाने कैसे निकलेंगे रुपये
10 नवंबर के बाद से बैंकों में चार हजार रुपये बदले जा रहे हैं, इसके लिए एक फॉर्म भरना होता है और अपनी आईडी लगानी पडती है। ऐसे में लोग अलग अलग बैंक और से अपनी आईडी पर रुपये बदलने के साथ हर रोज लाइन में लग रहे हैं, इसके चलते लाइन लंबी होती जा रही है। इसे देखते हुए बैंक के सेंट्रल सर्वर में बदलाव किया गया है। अब किसी भी आईडी से एक बार रुपये बदल लेते हैं, इसके बाद किसी अन्य बैंक में कोई दूसरी आईडी लेकर रुपये बदलने जाएंगे तो सर्वर एप्लीकेशन निरस्त कर देगा और रुपये नहीं बदले जा सकेंगे।
आज एटीएम से निकल सकेंगे रुपये
बैंकों की सोमवार को छुटटी रहेगी, इसे देखते हुए बैंकों के एटीएम रविवार रात को भरे गए, जिससे सोमवार को एटीएम से रुपये निकाले जा सकें। सोमवार को भी दिन में एटीएम में रुपये डाले जाएंगे।

इस तरह बदले जाएंगे पुराने नोट
नोट बदलने के लिए एक फॉर्म भरना होगा
इसमें 1000 व 500 रुपये के नोटों का विवरण देना होगा
पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड या सरकारी विभाग अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र अपने साथ ले जाना होगा
यहां बदले जा सकेंगे नोट
. 1000 -500 के पुराने नोट किसी भी बैंक शाखा अथवा प्रधान डाकघर या उपडाकघर में बदले जा सकते हैं।
. प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 4000 रुपये तक का विनिमय प्रार्थना पत्र के साथ कर सकता है। इतनी धनराशि के विनिमय लिए बैंक खाते की आवश्यकता नहीं है। लेकिन निर्धारित प्रारूप के साथ पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
. अगर धनराशि 4000 रुपये से अधिक है तो उसे बैंक खाते में ही जमा कराना होगा। ये राशि विभिन्न स्थानों पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन में भी जमा कराई जा सकती हैं।
बैंक से अपने एकाउंट से निकाल सकेंगे 10 हजार रुपये
. बैंक खाते से निकासी के लिए निकासी पर्ची अथवा चेक से प्रतिदिन 10,000 रुपये निकाले जा सकते हैं एवं एक सप्ताह में ये राशि 20,000 रुपये तक ही सीमित हैं। फिलहाल ये सीमा 24 नवंबर 2016 तक के लिए है।
एटीएम से निकलेंगे 2000 रुपये
नवंबर 2016 तक एटीएम द्वारा 2000 रुपये प्रति एटीएम कार्ड प्रतिदिन निकाले जा सकेंगे। 19 नवंबर से ये सीमा 4000 रुपये हो जाएगी।
. अन्य तकनीकी माध्यम जैसे क्लीयरिंग, आरटीजीएस, नेफ्ट आदि की सेवाएं सुचारु रूप से चलेंगी।

अभी 100 के नोट ही मिलेंगे
बैंकों में 100 रुपये के नोट ही मिलेंगे। बैंकों में 125 करोड के 100 और 50 के नोट हैं। 500-1000 रुपये के नए नोटों की उपलब्धता बैंकों में तीन से चार दिन के बाद हो सकेगी। लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना के अनुसार सामान्यतौर पर बैंक में दो कैश काउंटर होते हैं लेकिन नई परिस्थितियों में गुरुवार के लिए एक्सचेंज काउंटर अलग से लगाया जाएगा। जिन बैंकों में कर्मचारियों की कमी है, वहां भी कर्मचारी भेजे जाएंगे। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को कहा गया है कि वह शाखाओं की मॉनिटरिंग करें और जहां भी भीड़ हो, उसके मुताबिक अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। बैंकिंग के अन्य कार्यों में लगे कर्मचारियों को भी कैश और एक्सचेंज काउंटर में ड्यूटी देने के लिए तैयार किया गया है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Traffic diversions will be in place across Agra on the second Monday of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को पूरे शहर में रहेगा डायवर्जन....

बिगलीक्स

Agra Update: Roads caved in Kamla Nagar, Tajganj, truck got stuck, house collapsed in Belanganj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का हाल…कमला नगर में सड़क धंसी, बेलनगंज में मकान गिरा, ताजगंज...

बिगलीक्स

Agra Video News: Passenger-filled auto-rickshaw plunges into water-filled pit in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, बड़ा हादसा, आगरा में सवारियों से भरा आटो पानी से...

बिगलीक्स

Agra News: A farmer thanked the Agra DM by presenting him with wild spiny gourds (kakoda)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के पास थैली में ककोड़े लेकर पहुंचा किसान, बोला—साहब...

error: Content is protected !!