आगरालीक्स.. गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं में वसंत की महक के बीच फाग महोल्सव शुरू हो गया है। 40 दिन तक ब्रज में फाग यानी होली मनाई जाएगी, टेसू के रंग से होली खेलने के साथ फाग गायन होगा। रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, व्रंदावन में फाग महोत्सव शुरू हुआ। श्रद्राधुओं पर गुलाल और टेसू का रंग डाला गया, इसे लीलाधर क्रष्ण का आशीर्वाद मानते हुए टेसू के रंग में रंगन के लिए श्रदृालु उतावले रहे।
रविवार सुबह श्रृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अबीर गुलाल से होली खेली गई। सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी का कहना है कि वसंत पंचमी से 40 दिवसीय फाग महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रतिदिन शाम को होली के फाग महोत्सव के पद और रसिया सुनाएंगे।