आगरालीक्स …आगरा में महिलाओं के हेल्प चेकअप के लिए कैंप लगाया जा रहा है। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में स्वास्थ्य शिविर के सम्बंध में आयोजित बैठक व पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महासचिव वीडी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में शहर के वरिष्ठ स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञों (डॉ. मधुर सिंघल, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. शर्मिला पंजवानी, डॉ. रमा सिंह) द्वारा परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के उपरान्त आवश्यकता होने पर जांच व हेल्प आगरा के सहयोग से एक्स-रे भी किया जाएगा। निशुल्क जेनरिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आवश्यकता होने पर महिलाओं के ऑपरेसन भी निशुल्क कराए जाएंगे। जो महिलाएं इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेना जाहती हैं वह 10 फरवरी तक महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिविर के संयोजक मोहनलाल जी, कोषाध्यक्ष घनश्याम दास, ओमप्रकाश गोयल, राम रतन मित्तल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, फूलचंद बंसल, मुन्नालाल बंसल, महावीर प्रसाद मंगल, प्रेमचंद अग्रवाल, विजय बंसल व उमासंकर अग्रवाल मौजूद थे।