आगरालीक्स …आगरा में सतर्क हो जाएंगे, आपको प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के फर्जी फॉर्म से जाल में फंसाया जा सका है। 100 से 500 रुपये में फॉर्म देकर कहा जा रहा है आपकी बेटी के खाते में दो लाख रुपये आएंगे। इस फॉर्म को पार्षद और ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यों से सत्यापित करवाना है, इसके लिए भीड लगने लगी है।
पिछले सात दिनों से 100 से 500 रुपये में फॉर्म बिक रहा है, इस पर प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना लिखा हुआ है, उसके नीचे अभिकर्ता फॉर्म लिखा हुआ है। उसके नीचे बेटी पढाओ बेटी बचाओ आठ से 32 साल तक के लिए लिखा हुआ है। इसके बाद आवेदक का नाम, पता, आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी मांगी गई हैं। इस फॉर्म को भरने के बाद पार्षद और जिला पंचायत सदस्य से सत्यापित कराने के बाद दिए गए पते पर डाक से भेजना है।

पार्षदों के घर लग रही भीड
हर रोज फॉर्म की अंतिम तिथि बताई जा रही है, इससे पार्षदों के घर फॉर्म को सत्यापित कराने के लिए भीड लगने लगी है। यह मामला बढता जा रहा है। इसकी हकीकत में कुछ और ही सामने आया है, यह फर्जी फॉर्म हैं, इस तरह की कोई भी योजना नहीं चल रही है। लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
ऐसी कोई योजना नहीं
समाज कल्याण अधिकारी पारितोष कुमार का मीडिया से कहना है कि इस तरह की कोई योजना नहीं है, वैसे भी अब सभी योजनाओं के लाभ के लिए आनलाइन प्रक्रिया है।