आगरालीक्स.. आगरा के एक होटल के सामने रेस्टोरेंट में युवती की मौत और देह व्यापार की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मामला कुछ और ही निकला. युवती बीमार है और रेस्टोरेंट में देह व्यापार की सूचना गलत निकली।
मीडिया को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार और युवती की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट में जांच की, युवती बीमार होने के कारण अपने लेटी हुई थी।
तीन साल से साथ रह रही युवती
पूछताछ में रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को बताया कि युवती रेस्टोरेंट में रिसेप्शनिस्ट है, आगरा से बाहर की रहने वाली है और तीन साल से यहां रह रही है। उसकी तबीयत खराब हो गई थी, कई दिन से इलाज चल रहा है। वह दवा खाने के बाद सो गई, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि युवती की मौत हो गई है।