आगरालीक्स …आगरा में नकली किन्नरों का आतंक है, नकली किन्नर वाटर वक्र्स पर आईटी इंजीनियर की गाडी के सामने खडे हो गए, वे पर्स से रुपये निकालने लगे नकली किन्नर रुपये लूट कर फरार हो गए।
गीता कॉलोनी दिल्ली निवासी सिदृार्थ आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं, वे शनिवार को अपनी पत्नी रुचि के साथ दिल्ली से आगरा आए, यहां उन्हें कैलाश पुरी में अपनी दोस्त से मिलने के लिए जाना था। यमुना एक्सप्रेस वे से रामबाग होते हुए वे वाटर वक्र्स चौराहे पर पहुंचे, चार किन्नरों ने उन्हें घेर लिया, एक किन्नर उनकी गाडी के सामने खडा हो गया, उनकी गाडी के शीशे को खटखटाया, उन्होंने जब शीशा नहीं खोला तो एक किन्नर दूसरी तरफ भी आ गया। सिदृार्थ ने गाडी का शीशा खोला तो वे पैसे मांगने लगे, उन्होंने अपना पर्स निकाला और 100 रुपये दे दिए, इसके बाद भी किन्नर नहीं हटे तो 100 का एक और नोट दे दिया।
पर्स से रुपये निकालते ही लूट कर फरार
इसके बाद भी नकली किन्नर नहीं हटे, पीछे ट्रक था वह हॉर्न बजाने लगा, सिदृार्थ ने 100 रुपये और देने के लिए पर्स से रुपये निकाले, एक किन्नर ने शीशे से अंदर हाथ डाल दिया और उनके हाथ से रुपये लेकर भाग गए। वे शोर मचाते रह गए लेकिन वाहनों के शोर में किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी, पीछे से ट्रक के हॉर्न लगातार बज रहे थे, वे अपनी गाडी को लेकर दोस्त के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।
तीन थानों में अटका मामला
आईटी इंजीनियर सिदृार्थ ने नकली किन्नरों द्वारा की गई लूट की जानकारी दी, इसके बाद वे अपने दोस्त के साथ थाना हरीपर्वत पहुंचे। यहां सीमा विवाद का मामला आ गया, जवाहर पुल से वाटरवक्र्स तक तीन थाने की सीमा है, एक एत्माउददौला, दूसरा न्यू आगरा और तीसरा हरीपर्वत। अब मुकदमा कहां लिखा जाए, इसे लेकर विववाद होता रहा।
इंटरनेट फोटो