आगरालीक्स… ताजमहल देखने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे से लौट रही यूएसए की छात्रा की तबीयत बिगड गई, उसे हॉस्पिटल ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी और मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद दल अपने भ्रमण को अधूरा छोड़ सोमवार को मृतका के शव को लेकर वापस यूएसए रवाना होगा।
अमेरिका के जूनिफर ड्राइव सौगुसा मां यूएसए के पाइनियर चार्टर स्कूल के शिक्षक मौहम्मद अजीज सात छात्र-छात्राओं के दल को पांच दिवसीय भारत भ्रमण के लिए लेकर आए थे। वे 14 अप्रैल को शाम को दिल्ली आए। वहां रात को रुकने के बाद शनिवार को टूरिस्ट गाड़ी से आगरा आए। यहां आगरा किला और ताज का दीदार करने के बाद दिल्ली लौट कर जा रहे थे।
एक्सप्रेस वे पर बिगडी तबीयत
एक्सप्रेस वे पर बीकानो रेस्टोरेंट पर गाड़ी रुकी तो अस्थमा रोग से पीड़ित छात्रा एस्ले सेमुअल पुत्री बैंजामिन सैमुअल की तबियत अचानक खराब हो गयी।
उसे एंबुलेंस की मदद से मथुरा के नयति अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना उसके शिक्षक मौहम्मद अजीज ने अमेरिकी दूतावास और परिजनों को दे दी। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें सौंप दिया। शिक्षक मौहम्मद अजीज ने बताया कि वैसे वह 19 अप्रैल तक भारत भ्रमण करते, लेकिन अब कार्यक्रम रद्द कर दिया है। सोमवार को सुबह शव को लेकर अमेरिका रवाना हो जाएंगे।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment